मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर हवा लड़खडाया तो कराई इमरजैंसी लैंडिंग
धार. सीएम शिवराजसिंह रविवार को चुनावी दौरे पर धार जिले में हैं। चुनाव होने की वजह से निजी कंपीनी के हेलिकॉप्टर की सेवायेंल रहे हैं। मनावर से धार जाते वक्त हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गयी। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को वापिस मनावर में सुरक्षित लैंड कराया। सीएम अब सड़क मार्ग से धार के लिये रवना हो गये हैं। सीएम की रविवार को 5 चुनावी सभायें हैं।
अचानक खराब हुआ हेलीकॉप्टर
एमपी के धार जिले के मनावर में चुनावी सभा कर लौट रहे सीएम का हेलीेकॉप्टर अचानक खराब हो गया। हेलीकॉप्टर ने सीएम को लेकर उड़ान भरी ही थी कि पायलट को इंजन से कुछ आवाजें आयी। हेलीकॉप्टर हवा में लहराने लगा। जिस पर पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर की मनावर मे ही इमरजेंसी लैंडिंग करवा दी। इसके बाद मुख्यमंत्री कार से धार के लिये रवाना हो गये। सीएम ने मंच से बताया कि उनके हेलीकॉप्टर के साथ आसमान में क्या हुआ।
दरअसल, मनावर में 20 जनवरी को नगरपालिका के 15 वार्डो में चुनाव होना है। इसको लेकर कार्यकर्त्ता सम्मेलन और भारतीय जनता पार्टी के पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में सीएम ने रविवार को एक सभा की। इस बीच उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
उड़ान भरते ही नीचे उतारा हेलीकॉप्टर
मुख्यमंत्री ने मनावर में चुनावी सभा को लगभग 35 मिनट तक संबोधित किया और इसके बाद वह धार के लिये निकले। इसके लिये वह सभास्थल से लगभग 5 किमी दूर बने हेलीपेड पर खड़े हेलीकॉप्टर में बैठे। हेलीपेड के पास रहने वाले राकेश पाटीदार ने बताया कि लगभग एक किमी दूर तक उड़ान भरने के बाद हेलीकॉप्टर के इंजन में आवाज आने लगी। पायलट ने हेलीकॉप्टर को फिर से हेलीपेड के ऊपर लाये और हेलीकॉप्टर को नीचे उतार लिया।
प्रायवेट हेलीकॉप्टर से चुनावी पर थे सीएम
मध्यप्रदेश में 19 नगरीय निकायों में चुनाव हो रहे हैं। 20 जनवरी को इन निकायों में वोट डाले जायेंगे। इन्हीं निकायों में चुनाव प्रचार के सिलसिले में सीएम शिवराज भी दौरे कर रहे हैं। रविवार को सीएम चुनावी सभाओं में शामिल होने के लिये प्रायवेट हेलीकाप्टर के माध्यम से धार के मनावर पहुंचे थे।

