LatestNewsराज्य

मार्च में गर्मी का असर तेज तापमान 35 पार

भोपाल. मार्च में गर्मी का असर तेज हो गया है। इंदौर-जबलपुर संभाग के शहरों में पारा 35 डिग्री के पार चल रहा है। सोमवार को सिवनी, खंडवा और खरगोन में तापमान 35 डिग्री से ज्यादा रहा। भोपाल-उज्जैन में भी सूरज के तेवर तीखे रहे। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से पारे में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। प्रदेश में मार्च की शुरुआत से ही मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। शुरुआती दिनों में ओले, बारिश और बादल वाला मौसम रहा तो अब सूरज के तेवर तेज होने लगे हैं। सोमवार को सिवनी में 35.8 डिग्री, खंडवा में 35.5 डिग्री और खरगोन में तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *