मायावती बोली -अयोध्या रेपकांड के आरोपियों पर सख्त कार्यवाही हो, अखिलेश से पूछा -सपा सरकार में कितने डीएनए टेस्ट करायें

अयोध्या. बीएसपी प्रमुख मायावती अयोध्या रेपकांड पर योगी सरकार की कार्यवाही के समर्थन में उतर आयी है। उन्होंने कहा है कि सरकार की कार्यवाही बिलकुल सहीं है। दरअसल, शनिवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना अयोध्या रेपकांड का नाम लिये, पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कुकृत्य मामलों में आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराकर इंसाफ का रास्ता निकाला जाये, न कि केवल राजनीति की जाये।

इसके बाद बीएसपी प्रमुख मायावती हमलावर हुई। उन्होंने कहा है कि सपा को बताना चाहिये कि उनकी सरकार में ऐसे कितने आरोपियों के डीएनए टेस्ट कराये गये। जाति-बिरादरी और राजनीति से ऊपर उठरि सख्त कदम उठाने चाहिये। वहीं, भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को अयोध्या जा रहा है। यह प्रतिनिधि मंडल पीडि़त परिवार से मुलाकात करेगा। इससे पहले शुक्रवार को रेप कांड पीडि़ता की मां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर चुकी है।
पीड़िता को 20 लाख की मदद देने की अपील
सपा की तरफ से कहा गया कि पीड़िता को तत्काल प्रभाव से 20 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जानी चाहिए। सरकार पीड़िता की मदद करने की बजाय सपा की छवि खराब करने में लगी है।
सपा नेता और यूपी विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडेय ने पीड़िता के परिवार वालों से मुलाकात की। उन्होंने मामले में राज्य सरकार से उचित कार्रवाई करने की अपील की। कहा- सही से मामले की जांच की जानी चाहिए। देखना चाहिए कि उसमें कितनी सच्चाई है?
अयोध्या गैंगरेप के आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी ढहाई गई
अयोध्या गैंगरेप केस में सरकार ने आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी को बुलडोजर से ढहा दिया। बेकरी तालाब की जमीन पर 3000 हजार स्क्वायर फीट में बनी थी। इसके बाद बुलडोजर मोईद की दूसरी बिल्डिंग पर पहुंचा, लेकिन यहां PNB बैंक चलता है। इस वजह से बिल्डिंग को तोड़ा नहीं गया। प्रशासन ने बैंक को एक हफ्ते में खाली करने का नोटिस दिया है।
मायावती बोलीं- अयोध्या पर सरकार की कार्रवाई सही
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने ‘X’ पर की गई पोस्ट में कहा- यूपी सरकार की अयोध्या गैंगरेप केस में आरोपी के विरुद्ध की जा रही सख्त कार्रवाई उचित है। लेकिन, सपा का यह कहना कि आरोपी का DNA टेस्ट होना चाहिए, इसे क्या समझा जाए। सपा को यह भी बताना चाहिए कि उनकी सरकार में ऐसे आरोपियों के खिलाफ कितने DNA टेस्ट हुए हैं?

