महंगाई के विरोध में प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का किया पुतलादहन
ग्वालियर. महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने मंगलवार को ग्वालियर में विरोध प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतलादहन किया गया। कांग्रेस विधायक सतीश सिकरबार ने कहा है कि केन्द्र सरकार की नीतियों से आम आदमी परेशान है। पेट्रोल -डीजल और रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही है। इसके साथ ही दूध, दही, निर्माण सामग्री, बिजली और दवाईयां के दाम लगतार बढ़ रहे है।
कंग्रेस नेताओं ने महंगाई के लिये भाजपा की केन्द्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बताया है कि एक ओर देश में रोजगार नहीं है। दूसरी ओर भ्रष्टाचार चरम पर है। ऐसे में महंगाई से आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक सरकार महंगाई कम नहीं करती है। विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। यह समस्या सिर्फ ग्वालियर की नहीं है पूरे मध्यप्रदेश और देश में महंगाई से लोग परेशान है।

