मप्र में सीनियर अधिकारी को इंसास रायफल से गोली मारी, ऑर्डिनेंस फेक्ट्री से लगे इलाकों मे सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई
कटनी. अपने सीनियर को गोली मारने वाला आरोपित अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है, आरोपित से लोगों की सुरक्षा के लिए ऑर्डिनेंस फेक्ट्री से लगे इलाकों मे सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इससे पहले सुबह 19 जवान आए थे इसके बाद तीन मिल्ट्री ट्रक जबलपुर से बुलवाए गए। इनमें आए सैनिक नागरिकों की सुरक्षा के लिए ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के चारों तरफ बाउंड्री से 100 मीटर की दूरी पर लगा दिए गए है ताकि जवान कूदकर भाग न सके। ऑर्डिनेंस फेक्ट्री कटनी में अपने सीनियर साथी को मौत के घाट उतारने वाले जवान को जब तक फेक्ट्री के अंदर नहीं ढूंढा जा सका। जिस कमरे में उसके होने का संदेह है वहां पर पुलिस मौजूद है लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हो रही क्योंकि आरोपी जवान के पास घातक इंसास रायफल है। पुलिस ने रात में सर्चिंग बंद कर दी इसके बाद जबलपुर सैन्य मुख्यालय को खबर दी गई थी आज सुबह सेना के वरिष्ठ अधिकारी और कुछ जवान कटनी पहुंचे है।
सेना आरोपित को जीविज पकड़ना चाह रही है उसे बेहोश कर पकड़ने पर विचार किया जा रहा है इधर रात भर पुलिस की गश्त के बाद सुबह पूरे इलाके में भारी सुरक्षा की गई। आरोपी जवान सकर सिंह की तरफ से रात भर ऐसी कोई हरकत भी नहीं हुई। इससे तय हो सके कि वह कहां पर छिपा है। आयुध निर्माण काफी बड़ी है इसमें एक व्यक्ति को ढूंढना आसान काम नहीं है। इस घटना के कारण फेक्ट्री का पूरा काम भी ठप है। इससे पहले कर्नल दीपांक मोहन ने भी फेक्ट्री परिसर में मौजूद आरोपित जवान शकर सिंह से फोन पर बात की थी लेकिन जवान ने सरेंडर नहीं करने की बात कही थी।

