मप्र में 20 से 25 किमी के दायरे में बनेगा एक पूर्ण विकसित स्कूल और मिलेगी आधुनिक शिक्षा-शिवराजसिंह चौहान
भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदिम-जाति कल्याण विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग के 497 करोड 70 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित 145 शैक्षिक भवनों का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बडी घोषणा की। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 20 से 25 किमी मीटर के दायरे में एक पुर्ण विकसित स्कूल खोला जाएगा। सीएम ने कहा कि गांव के बच्चें बसों के माध्यम से स्कूल आएंगे और जाएंगे।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा – इन स्कूलों में बच्चों को पूर्ण रूप से आधुनिक शिक्षा मिलेगी। सीएम शिवराज ने कहा कि हर जगह गुणवत्ता वाली शिक्षा देना संभव नहीं है। ऐसे में अगर पूर्ण विकसित स्कूल तैयार किया जाए, तो बेहतर होगा। इसमें शिक्षकों के आवास से लेकर हर खेल के मैदान, पक्का भवन, आधुनिक लेब समेत सभी सुविधांए होगी। बच्चों को स्कूल तक लाने में बसों का उपयोग किया जाएगा। अगर सभी सहेमत हैं, तो बताएं। यह विचार केसा हैं।

