LatestNewsराष्ट्रीय

मध्यप्रदेश में 34 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित, कुछ अधिकारी भी है

भोपाल. मध्यप्रदेश में अब तक 34 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित पाए गए है इनमें कुछ अधिकारी भी है। इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि छानबीन में पता चला है कि राजधानी भोपाल के इन पुलिसकर्मियों में संक्रमण तब हुआ था जब ये उन लोगों की तलाश में निकले थे जो पिछले महीने दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौटे थे।
भोपाल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उपेंद्र जैन ने बताया कि साइबर सेल में भी एक पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिला है। इस मामले के साथ अब तक मध्यप्रदेश में 34 पुलिसकर्मियों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। अधिकारी के अनुासर इन पुलिसकर्मियों के अलावा उनके परिवार के लगभग 30 सदस्यों को भी कोरोना संक्रमण हुआ है।
जानकारी के अनुसार राज्य में कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने और पुलिसकर्मियों के परिजनों को सुरक्षित रखने के लिए राजधानी में तैनात 2 हजार से अधिक पुलिसकर्मी ड्यूटी के बाद अपने घर नहीं जा रहे है। इन लोगों को अलग-अलग होटलों में रखा गया है। जहां इन्हें पीपीई किट, सैनिटाइजर व भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। छानबीन में यही पता चला है कि तब्लीगी जमात के कार्यक्रम के अलावा पुलिसकर्मियों में संक्रमण फैलने का कोई दूसरा जरिया नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet pashagaming pashagaming perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet matbet giriş padişahbet virusbet virüsbet pokerklas perabet betsilin jojobet betpas