LatestNewsराष्ट्रीय

ग्वालियर में गुरूवार को 121 नमूनों की जांच निगेटिव आईं

ग्वालियर नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के लिये भेजे गए नमूनों में से 121 नमूनों की जांच गुरूवार को निगेटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब तक कुल एक हजार 537 नमूने जांच हेतु भेजे गए हैंए जिनमें से 1269 नमूनों की जांच निगेटिव प्राप्त हुई है। 94 नमूनों में जांच की आवश्यकता नहीं पाई गई है। इसके साथ ही 166 नमूनों की जांच आना अभी शेष है।
ग्वालियर में कुल 8 पॉजिटिव नमूनों की जांच अब तक प्राप्त हुई है। इनमें से 6 मरीजों को उपचार होने के पश्चात निगेटिव रिपोर्टें प्राप्त होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी कर घर भेज दिया गया है। 2 पॉजिटिव मरीजों का उपचार सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में किया जा रहा है।
कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रमसिंह ने बताया कि जिले में अब तक 7 हजार 139 संदिग्ध व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन किया गया है। होम क्वारंटाइन किए गए कुल व्यक्तियों में से 3 हजार 930 व्यक्तियों का क्वारंटाइन समय भी पूरा हो गया है। नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के लिये 3 लाख 33 हजार 45 व्यक्तियों की मेडीकल स्क्रीनिंग भी की गई है। गुरूवार को 106 नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet pashagaming pashagaming perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet matbet giriş padişahbet virusbet virüsbet pokerklas perabet betsilin jojobet betpas