LatestNewsराष्ट्रीय

मध्यप्रदेश में भी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता नहीं बढ़ेगा

भोपाल. कोरोना के कारण पैदा हुए हालातों को देखते हुए केंद्र सरकार के बाद अब शिवराज सरकार भी जनवरी व जुलाई 2020 के साथ जनवरी 2021 में महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में वृद्धि नहीं करेगी हालांकि जुलाई 2019 से बढ़ाया गया 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता वित्तीय स्थिति अच्छी होने पर दिया जाएगा।
कमलनाथ सरकार ने इसको लेकर फैसला किया था लेकिन शिवराज सरकार ने भुगतान को फिलहाल स्थगित कर दिया है। वित्त विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी तक कर्मचारियों और पेंशनर्स को सातवें वेतनमान में 12 प्रतिशत डीए/डीआर मिल रहा है।
4 प्रतिशत डीए जनवरी में बढ़ाया है वो नहीं मिलेगा
कर्मचारियों का डीए जुलाई 2109 से 5 प्रतिशत बढ़ाकर 17 प्रतिशत किया गया है जिसका भुगतान अप्रैल के वेतन से होना था लेकिन कोरोना संकट को देखते हुए फिलहाल भुगतान पर रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि चूंकि कैबिनेट इस मामले में निर्णय ले चुकी है इसलिए इसका तो भुगतान वित्तीय स्थिति बेहतर होने पर किया जाएगा लेकिन जो 4 प्रतिशत डीए जनवरी में बढ़ाया गया है वो नहीं मिलेगा इसके साथ ही जनवरी 2021 तक डीए और डीआर में कोई वृद्धि नहीं होगी। जुलाई 2021 में डीए/डीआर दर संशोधित होगी हालांकि 1 जनवरी 2020 से जून 2021 तक की अवधि का कोई बकाया (एरियर्स) नहीं दिया जाएगा। राज्य पेंशनर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेशदत्त जोशी का कहना है कि देशहित में फिलहाल तो यह फैसला सही है लेकिन जब आर्थिक स्थिति बेहतर हो तब बकाया राशि का भुगतान करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet pashagaming pashagaming perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet matbet giriş padişahbet virusbet virüsbet pokerklas perabet betsilin jojobet betpas