मध्यप्रदेश में 17 को वोटिंग, नतीजे 3 दिसंबर को
नई दिल्ली. पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा को लेकर चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि मध्यप्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर को एक फेज में चुनाव होगा। वहीं, छत्तीसगढ़ में दो फेज में चुनाव होगा। 7 नवंबर और 17 नवंबर को। इसके अलावा, मिजोरम में दो फेज में चुनाव होगा। 7 नवंबर और 3 दिसंबर को। नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इन राज्यों में कुल 16.14 करोड़ मतदाता हैं। इनमें 8.2 करोड़ पुरुष मतदाता, 7.8 करोड़ महिला मतदाता होंगे। इस बार 60.2 लाख नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।
राजस्थान में मतदान का शेड्यूल
मतदान: 23 नवंबर
नतीजा: 3 दिसंबर
मध्य प्रदेश में मतदान का शेड्यूल
मतदान: 17 नवंबर
नतीजा: 3 दिसंबर
छत्तीसगढ़ में मतदान का शेड्यूल
मतदान: 7 नवंबर, 17 नवंबर
नतीजा: 3 दिसंबर

