मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिये 50 फीट गहरी टंकी में छलांग लगाई बालक की हालत गंभीर, टंकी पर 3 बच्चे चढ़े थे उपचार जारी
जबलपुर. गुप्तेश्वर वार्ड स्थित हाथीताल कॉलोनी में मंगलवार को 12 वर्षीय बच्चे ने मधुमक्ख्यिों से बचने के लिये 50 फीट ऊंची पानी की टंकी में छलांग लगा दी। घटना टंकी के आसपास खड़े लोगों ने देखी और तत्काल स्थानीय पार्षदपति को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पार्षदपति संजय राठौर मौके पर पहुंचे। तत्काल एम्बूलेंस व फायरब्रिगेड का बुलाया गया। कडऋी मशक्कत के बाद बच्चे को पानी की टंकी से बाहर निकालकर उपचार के लिये मेडीकल कॉलेज भेजा गया। जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।

क्या है मामला
मंगलवार शाम को हाथीताल में रहने वाला 12 साल का रेहान अपने दो दोस्तों के साथ खेलते-खेलते पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गया। टाॅप पर अचानक ही रेहान ने मधुमक्खियों के साथ छेड़खानी करना शुरू कर दिया, जिसके चलते मधुमक्खी के झुंड ने तीनों ही बच्चों पर हमला कर दिया। जैसे-तैसे दो बच्चे तो पानी की टंकी से नीचे उतर आए, लेकिन रेहान टंकी के टॉप पर ही रह गया, इस दौरान बच्चा पूरी तरह मधुमक्खियों के झुंड से गिर गया, और जोर-जोर से चीखने लगा। बच्चे की आवाज सुनकर आसपास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। आनन-फानन में फायर बिग्रेड और एम्बुलेंस को सूचना दी गई।
गुप्तेश्वर वार्ड के पार्षदपति संजय राठौर ने बताया है कि हाथीताल कॉलोनी में वर्ष 2008 में पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। टंकी पास छोटा सा पार्क है। जहां बच्चे अक्सर खेलते है। कई बार कुछ बच्चे पानी की टंकी में भी चढ़ जाते है। जिसके चलते मुख्य द्वार पर दरवाजा लगाने केबाद भी ताला लगा दिया गया। मंगलवार की शाम को रेहान अपने 2 अन्य दोस्तों के साथ खेलते-खेलते टंकी के ऊपर चढ़ गया था। यहां मधुमक्खियां के साथ छेड़खानी करने पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। उनसे बचाव के लिये रेहान 50 फीट की पानी की टंकी में कूंद गया और गनीमत रही इस दौरान टंकी में पानी कम था।

