LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

भोपाल एआईआईएमएस डायरेक्टर को हटाने की कोशिश तेज, सेंट्रल हेल्थ मिनिस्ट्री को भेजा जाएगा प्रस्ताव

भोपाल.  एम्स के डायरेक्टर डॉ. सरमन सिंह को हटाने की कोशिश तेज हो गई है, जिला योजना समिति की बैठक में जनप्रतिनिधियों की सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रस्ताव बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजा जाएगा। इस संबंध में भोपाल कलेक्टर अविनाश लवालिया ने बताया कि प्रस्ताव के मिनिट्स आ गए है इसको बुधवार शाम तक केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भेज दिया जाएगा।
भोपाल के प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सांसद-विधायक की मौजूदगी में जिला योजना समिति की समीक्षा बैठक की थी। बैठक में सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, विधायक पीसी शर्मा, विश्वास सारंग, रामेश्वर शर्मा, कृष्णा गौर, विष्णु खत्री शामिल हुए थे। बैठक में एआईआईएमएस डायरेक्टर सरमन सिंह को लेकर हंगामा हो गया। भाजपा-कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने एक सुर में एआईआईएमएस डायरेक्टर हटाने की मांग की थी। इस पर प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर को डायरेक्टर को हटाने का सर्वसम्मति से पास प्रस्ताव को स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजने को कहा था।
जिला योजना समिति की बैठक में कलेक्टर अविनाश लवानिया कोरोना संक्रमण को रोकने तीसरी लहर की तैयारियों को लेकर जानकारी दे रहे थे तभी सांसद प्रभा सिंह ठाकुर ने एआईआईएमएस डायरेक्टर डॉ. सरमन सिंह की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाया था, उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में एआईआईएमएस डायरेक्टर ने अपनी मनमानी की। एआईआईएमएस में कोरोना की दूसरी लहर के समय अव्यवस्थाएं थी। मरीजों को आज भी ब्लैक फंगस के इंजेक्शन के लिए भटकना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *