LatestNewsराष्ट्रीय

भुवनेश गुप्ता के जन्म दिवस पर हुआ 131 यूनिट रक्तदान

कोटा- युवा जोश]   कर्मठता और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता से परिपूर्ण व्यक्तित्व के धनी टीम जीवनदाता के संयोजक व लायंस क्लब के जोन चेयरमैन भुवनेश गुप्ता ने अपना जन्म दिवस जोर.शोर से मनाया, लेकिन यह शोर केवल रक्तदान करने में अपनी बारी का इंतजार करने वालों का था। रक्तदान के क्षेत्र में हाड़ौती में अपनी अलग पहचान बनाने वाले गुप्ता के जन्म दिवस पर रविवार को कृष्णा रोटरी ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में 131 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। कोई पहली बार आया तो किसी ने सपत्नी रक्तदान किया और तो किसी ने 50 वीं बार और किसी ने इससे भी अधिक बार रक्तदान किया। लेकिन इन सबसे बीच स्वयं भुवनेश गुप्ता ने अपना जन्मदिवस 100वां रक्तदान करके मनाया और शतक पूरा किया साथ ही समाज में रक्तदान करने का संदेश दिया। उनकी पत्नी डॉण् क्षिप्रा गुप्ता ने भी रक्तदान किया।
कोई टोंक से रक्तदान करने पहुंचा तो किसी ने सपत्निक रक्तदान किया
इस अवसर भुवनेश गुप्ता ने कहा कि रक्तदान उनके जीवन का आधार है, अब तक वह हजारों लोगों को रक्त उपलब्ध कराकर लोगों के जीवन को बचाने का प्रयास कर चुके हैं और ये प्रयास निरंतर जारी है। रक्दान शिविर में टोंक से उनके मित्र मुकेश चौधरी विशेष रूप से रक्तदान करने के लिए कोटा आए और सपरिवार रक्तदान किया। 13 लोगों ने पहली बार रक्तदान किया, 9 महिलाएं व 5 लोगों ने सपत्निक रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में लायंस क्लब कोटा टेक्नों की अध्यक्ष निधि गुप्ता, सचिव मुकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष कुलदीप सैनी, रचना गोयल, प्रीति गोयल, डॉण् प्रियंका सैनी सहित कई लोग उपस्थित रहे। इस दौरान कोविड.19 गाइड लाइन की पालना करते हुए मास्क वितरण के साथ मास्क पहनने का संदेश भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *