भारत को मिली खबर, पाकिस्तान में कहा है छिपा आतंकी मसूद अजहर
नई दिल्ली. भारत के मोस्ट वॉटेंड आतंकी मसूद अजहर को लेकर बड़ी खबर आयी है। ताजा खुफिया जानकारी से मसूद अजहर क उस ठिकाने का पता चला है कि वह कहां छिपा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मसूद अजहर को बहावलपुर के उसके गढ़ से कई किलोमीटर दूर पीओके में देखा गया है। उसे पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में नजर आया है। उसे हाल ही में स्कर्दू में विशेष रूप् से सदपारा रोड इलाके में नजर आया था। जहां 2 मस्जिदें और कई निजी व सरकारी गेस्ह हाउस में मौजूद हैं।
अजहर अकेला ऐसा आतंकी नहीं है जिसे पाकिस्तान में सुरक्षित पनाह मिली है। एक अन्य आतंकी हिजबुल मुजाहिद्दीन का चीफ सैयद सलाहद्दीन भी इस्लामाबाद से ऑपरेट करता है। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और सत्तारूढ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टों जरदारी ने हाल ही में दावा किया था कि मसूद अजहर अफगानिस्तान में हो सकता है। बिलावल ने कहा था कि अगर मसूद अजहर पाकिस्तान की सरजमीं पर पाया तो उसे हम उसे भारत को सौंप देंगे। बिलावल ने अल जजीरा को दिये गये इंटरव्यू में बोला था कि जब भी भारत सरकार हमसे जानकारी शेयर करेगी तो मसूद अजहर को पाकिस्तानी सरजमी पर देखा गया तो हमउ से गिरफ्तार कर भारत को सौंपकर खुश होंगे।
आपको बता दें कि अजहर 2016 में पठानकोट एयरबेस पर हमले और 2019 के पुलवामा हमले समेत भारत में कई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड रहा है। मसूद अजहर पर भारत, अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने प्रतिबंध लगा रखे हैं। उस पर 2001 में संसद पर हुए हमले का भी आरोप है। भारत की खुफिया एजेंसियां मसूद अजहर के मूवमेंट पर नजदीक से नजर रख रही है। जैश-ए-मोहम्मद के ऑनलाईन प्लेटफार्म का उपयोग कर जानबूझ कर फेक खबरें फैला रहे हैं। मसूद के पुरान ऑडियो क्लिप जानबूझकर वायरल किये जा रहे है। ताकि ऐसा दिखाया जा सके कि वह लम्बे समय से बहावलपुर में ही रह रहा है।

