VISM हाॅस्पिटल को मिली NABH की मान्यता
ग्वालियर. नेशनल एक्रीडिएशन बोर्ड फोर हाॅस्पिटल एण्ड हेल्थ केयर प्रोवाइडर (NABH) ने VISM हाॅस्पिटल को अभी हाल ही में मान्यता प्रदान की है। VISM हाॅस्पिटल के संचालक डाॅ. सुनील राठौर ने मान्यता मिलने की जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में उपलब्ध सुविधाऐं, साफ-सफाई, बेहतर सर्विसेंज एवं अन्य सुविधाओं को NABH ने भी स्वीकार किया और इसी को देखते हुए हाॅस्पिटल को NABH की मान्यता प्रदान की है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मानक एजेंसी से मान्यता मिलना हमारे लिये गर्व की बात होने के साथ साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। अब हमें मरीजों की उम्मीदों पर और भी खरा उतरना पड़ेगा।
हमें विश्वास है कि अपनी टीम की बदौलत हम इस उम्मीद पर खरे उतरेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि हर जरूरतमंद मरीज को कम दरों में बेहतर ईलाज मुहैया कराया जाए क्योकि ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में मरीज छोटी-छोटी बीमारीयों को बड़ा बना लेते है। जिससे बाद में मरीज को काफी परेशानी का सामना करना पडता है । हमारे हाॅस्पिटल के द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा प्रदान करने के उद्देश्य से पूर्व से ही हाॅस्पिटल में प्रतिदिन निःशुल्क OPD (सुबह 10 दोपहर 2 बजे तक), निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं कम दरों पर मरीज को ईलाज उपलब्ध करा रहें है। NABH की मान्यता मिलने से हमारे हाॅस्पिटल में कार्य कर रही डाॅक्टर्स एवं नर्सिंग स्टाॅफ की टीम का जोश और भी अधिक हो गया है।

