भड़भूजे से निकले वाले धुआं से हो रहे बीमार, दमा और आंख की बीमारियों से हैं परेशान
ग्वालियर. आसपास के पीडि़त निवासी फैल रहे धुआं से पीडित है जिससे उनका लीवर, दमा जैसी बीमारी के शिकार है। ऐसे ही एक पीडि़त परिवार जो शहर के बीचों बीच महाराज बाड़े से 100 मीटर दूर जनकगंज स्थित सिविल अस्पताल के 2 भडभूजे का प्रदूषण झेल रहे है। आसपास फैल रहे धुआं से सांस (दमा ) और आंखों में धुआं जाने आंखों में पानी आने की बीमारी फैल रहीं है।
आसपास फैल रहे धुआं की ओर जिला प्रशासन के अधिकारी बेखबर है जबकि इसके बारे में कई बार अधिकारियों की जानकारी लाया गया है। धुआं से पीडित मोहल्लेवासियों ने मांग की इन्हें शहर के बाहर विस्थापित किया जाये जिससे लोग धुआं होने वाली बीमारियों से राहत मिल सके।

