कृषि कानूनों के विरोध में नोयड़ा में लगा जाम, ग्वालियर में आंशिक रूप से बन्द बाजार
नई दिल्ली. कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों ने आज भारत बन्द का आव्हान किया है। किसान संगठनों का यह भारत बन्द सुबह 6 से शाम 4 बजे तक चलेगा। दिल्ली की सीमाओं पर पहले से ही हजारों किसान डटे हुए हैं। ऐसे में अब भारत बन्द बुलाने के कारण दिल्ली, यूपी और आसपास के क्षेत्र में जाम की स्थिति हैं।

दिल्ली और गुरूग्राम सीमा पर महाजाम
दिल्ली-गुरूग्राम सीमा से सोमवार की सुबह हैरान करने वाली तस्वीर आयी। यहां बॉर्डर पर गाडि़यों की लम्बी कतार है और हजारों कारें-सड़कों पर दिखाई दे रही है। किसानों के प्रदर्शन की वजह से कई जगहों पर सड़कें बन्द हैं। वही आज सोमवार है तो ऑफिस के लिये भी लोगों का निकलना हो रहा है। ऐसे में गुरूग्राम बॉर्डर पर ऐसा भयावह जाम लगा हुआ है।
ग्वालियर भी बन्द
कृषि कानूनों के विरोध ज्यादा असर दिखाई नहीं दे रहा है। उपनगर ग्वालियर में कांग्रेस नेता सुनील शर्मा की अगुआई ने हजीरा के स्थित बाजारों को बन्द कराया हैं। वहीं, दूसरी ओर माकपा, कांग्रेस ने संयुक्त रूप से मोतीझील से ट्रैक्टर रैली निकालते हुए शहर में प्रवेश कर रहे हैं। शहर जिला कांग्रेेस की ओर से महाराज बाड़ा, दौलतगंज, सराफाबाजार आदि की दुकानों को बन्द कराते हुए देखे गये हैं।

