Uncategorized

बेहट में लूटी बाइक, मोबाइल और लूटा नगद, सीसीटीवी से हुई लुटेरों की कार की पहचान, तीनों आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर. छोंटे भाई की शादी के कार्ड बांटकर वापिस घर लौट रहे एक युवक को कार से आये 3 बदमाशों ने घेरकर मारपीट की और बाइक, मोबाइल 9400 रूपये लूट लिये । घटना बेहट थाना इलाके के बेहट -मौ रोड पर रविवार की रात 11.30 बजे की हैं पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे के फुटेज तलाशे। इसमें लुटेरों की कार की पहचान हो गयी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के घर दविश देकर उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
क्या है मामला
भिंड के रामपुरा निवासी आकाश पुत्र रामसिंह प्राइवेट जॉब करता है। कुछ दिन बाद उसके भाई की शादी होना है। रविवार को वह शादी के कार्ड बांटने के लिए ग्वालियर आया था। कार्ड बांटते-बांटते रात हो गई। वह अपनी पलसर बाइक से वापस भिंड लौट रहा था। बेहट-मौ रोड पर सुनसान इलाका देख बाथरूम के लिए रुक गया। तभी एक कार आई। उसमें से तीन बदमाश उतरे और आकाश से मारपीट कर जेब से मोबाइल, 9400 रुपए के साथ ही उसकी पलसर बाइक लूट ले गए। पीड़ित ने किसी तरह देर रात बेहट थाना पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कराई, लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं आए।
सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग
बदमाशों का सुराग लगाने के लिये पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज तलाशे तो इस पर एक संदेही कार एमपी 07जेटी 0841 नजर आई। पुलिस इसकी पड़ताल करते हुए त्यागीनगर मुरार में नीरज शर्मा पुत्र रविन्द्र शर्मा के घर पहुंची तो पता चला कि रविन्द्र कार लेकर गया हे। सुबह एक बाइक के साथ घर लौटा था। उसके साथ ओमजी गुर्जर पुत्र नरेश्वर गुर्जर निवासी दतिया और विवेक पुत्र सीताराम किरार निवासी सिरोल था। पुलिस ने उनका पता लगाया तो पता चला है िकवह भी अपने घर से गायब है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *