Uncategorized

तहव्वुर राणा ने NIA से मांगा पेन, पेपर और कुरान, हर रोज हो रही 10 घंटे की पूछताछ

नई दिल्ली. मुंबई हमलों का आतंकी मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) प्रतिदिन 8 से 10 घंटे की पूछताछ की जा रही है। ताकि 2008 में हुए 26/11 आतंकी हमलों के पीछे की गहरी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके। इस हमले में 166 लोगों की मौत हो गयी थी। 238 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। राणा ने हिरासत में एक पेन, एन नोटपैड और कुरान की मांग की है। सोमवार को यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी है। एनआईए अधिकारी राणा की मेडीकल जांच सुनिश्चित कर रहे ह ै। दिल्ली की एक अदालत के आदेश के अनुसार उसे अपने वकील से मिलने की अनुमति भी दी गयी है। अदालत ने शुक्रवार की सुबह राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा था। राणा को हाल ही में अमेरिका से भारत लाया गया है।
खाने में कोई डिमांड नहीं
तहव्वुर राणा ने खाने को लेकर अभी तक कोई खास मांग नहीं की है और उसे वहीं खाना दिया जा रहा है जो अन्य आरोपियों को एनआईए के नियमों के अनुसार मिलता है। तहव्वुर राणा को दिल्ली स्थित सीजीओ कॉम्पलेक्स में एनआईए मुख्यालय की एक हाई सिक्योरिटी वाली सेल में रखा गया है। जहां 24 घंटे तैनात सुरक्षाकर्मी निगरानी कर रहे है।
हिरासत में तहव्वुर राणा ने क्या-क्या मांगा?
सूत्रों के अनुसार, राणा से रोजाना 8-10 घंटे पूछताछ हो रही है।  एक सूत्र ने बताया, ‘राणा पूछताछ में सहयोग कर रहा है।   पूछताछ की अगुवाई NIA की मुख्य जांच अधिकारी जया रॉय कर रही है। अब तक राणा ने सिर्फ तीन चीजें मांगी है।  एक पेन, कुछ कागज या नोटपैड और कुरान. ये सब उसे मुहैया करा दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *