बेटे के पालतू पिटबुल कुत्ते ने मां की जान ली, घर की छत पर घूमाने के दौरान किया हमला
लखनऊ. उत्तरप्रदेश के लखनऊ में एक शख्स ने घर की सुरक्षा के लिये पिटबुल डॉग पाला था। कुत्ता घर लाते समय उसने यह कभी नहीं सोचा होगा कि वहीं कुत्ता उसकी मां की मौत का कारण बन जायेगा। लखनऊ केे कैसरबाग थाना क्षेत्र में यह घटना घटी है। यहां पालतू पिटबुल कुत्ते ने एक 80 साल की महिला को नोच खाया। जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गयी। हमला कर दिया था। कुत्ते ने इस तरह काटा था कि महिला का मांस तक अलग हो गया था। उस दौरान महिला घर में अकेली थीं उनका जिम ट्रेनर बेटा जिम गया हुआ था। महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है।
मृतक सुशीला त्रिपाटी कैसरबाग के बंगाली टोला इलाके में परिवार के साथ रहती थी। मृतक महिला का बेटा अमित त्रिपाठी अलीगंज स्थित कपूरथला पर जिम में ट्रेनर हैैं। हिंसक नस्ल के पिटबुल के अलावा घर में एक और पालतू कुत्ता लेब्राडोर हैं।
क्या है मामला
कुत्ते की मालकिन अपने पालतू कुत्ते पिटबुल का घर की छत पर घुमा रही थी। इस दौरान पिटबुल के गले में बंधी हुई चेन खुल गयी। फिर उसने अचानक सुशीला पर हमला कर दिया। कुत्ते ने ऐसा काटा था कि शरीर से मांस तक अलग हो गया था। इस दौरान घर पर कोई नहीं था। बुजुर्ग सुशीला अपनी जान बचाने के लिये चीख रही थी। लेकिन वह खुछ को पिटबुल के चंगुल से नहीं छुड़ा पायी। पिटबुल के काटने से उसका पेट, सिर और चेहरा बुरी तरह से लहूलुहान हो गया था और बाद में जब नौकरानी घर आयी तो सुशीला को जमीन पर लहुलूहान देखकर हैरान रह गयी। उसने अमित को फोन किया। वह फटाफट जिम से घर आया और खून से लथपथ मां को हॉस्पिटल लेकर गया। लेकिन यहां उनको बचाया नहीं जा सका। डॉक्टर्स ने बताया कि अधिक खून बहने की वजह से महिला की मौत हुई । इस मामले में एडीसीपी पश्चिम जोन चिरंजीवीनाथ सिन्हा के अनुसार पुलिस के पास कोई आवेदन नहीं आया है और आगे कोई शिकायत देता है तो कार्यवाही की जायेगी।

