मांग में सिंदूर भर करता रहा 8 वर्षो तक शोषण
ग्वालियर. एक युवती की मांग में सिन्दूर भरकर 8 साल तक शारीरिक शोषण करने का मामला उजागर हुआ है। इतना ही नहीं, दुष्कर्म के बाद जब महिला गर्भवती हो गयी तो आरोपी ने उसे दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। आरोपी इसके बाद भी नहीं रूका और महिला के न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार रेप करता रहा। महिला ने बताया कि आरोपी ने उसे मारने के लिये जहर भी खिलाया था जिस पर वह हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। महिला ने एसएसपी अमित सांघी से मामले की शिकायत की है। ग्वालियर के कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी है।
एसएसपी को सुनाई व्यथा
ग्वालियर निवासी 35 वर्षीय दीपा (बदला हुआ नाम) शादीशुदा हैं। महिला ने एसएसपी काया्रलय पहुंचकर पुलिस अधिकारी को बताया कि 2002 में उसकी शादी हुई थी। लेकिन पति से उसकी नहीं बनी, जिसके चलते 2014 में तलाक हो गया और इसके बाद वह एक प्रायवेट अस्पताल में बतौर नर्स का जॉब करने लगी। इसी बीच उसकी मुलाकात लक्ष्य श्रीवास्तव से हुई। लक्ष्य के पिता लीवर ट्रीटमेंट के लिये अस्पताल में भर्ती थे इसलिये उसका आना-जाना लगा रहता था। जिसके चलते उनकी अच्छी जान-पहचान हो गयी थी।
मंदिर में 7 फेरे लिए, मांग में सिंदूर भरा
इसी बीच एक दिन लक्ष्य श्रीवास्तव ने महिला से कहा कि वह उसे लाइक करता है और शादी करना चाहता है। महिला ने बताया कि वो पहले से तलाकशुदा है और उसका एक बच्चा भी है, तो वह बोला कि उसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। महिला ने बताया-इसके बाद वह मुझे मंदिर में ले गया और मेरे साथ 7 फेरे लेकर मांग भरकर शादी कर ली। एक किराए का कमरा लेकर 2 साल तक मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा

