प्रो अविनाश तिवारी जीवाजी विश्वविद्यालय के 9वें कुलपति का पदभार संभाला, उमेश होलानी ने रैक्टर पद से दिया इस्तीफा
ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय के 19वें कुलपति के रूप में प्रो. अविनाश तिवारी ने कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला से पदभार ग्रहण किया है। आपको बता दें कि जीवाजी विश्वविद्यालय परिवार के प्रोफेसरों में से 10वें कुलपति की कुर्सी बैठे है। प्रो. संगीता शुक्ला ने 22 नवम्बर 13 को पदभार संभाला था और उन्होंने 8 वर्ष तक कुलपति का काम किया है। इस मौके पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मेरी प्राथमिकता नई शिक्षा नीति के अनुसार कार्यक्रम हो, जीवाजी विश्वविद्यालय को नेक की ग्रेड मिले और आदिवासी क्षेत्र में जागरूकता फैलाना जिससे शिक्षा से विकास संभव हो। एक प्रशन के जबाव में नवागत कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी ने कहा कि नर्सिग घोटाला और मल्टी आर्ट कॉम्पलेक्स और लोकायुक्त की जांच को स्थितियों के अनुसार इन चुनोतियों का सामना करेंगे।

उमेश होलानी ने रैक्टर के पद से दिया इस्तीफा
जैसे प्रो. अविनाश तिवारी ने पदभार के बाद संभल पाते उससे पहले उमेश होलानी ने अपना इस्तीफा कुलपति के हाथ में सौंप दिया इस मौके पर कुलपति बोले यह तो आपने पहले से तय कर रखा था तो उमेश होलानी बोले यह समय की मांग है कि मुझे इस पद से इस्तीफा दे देना चाहिये। कुलपति बोले इसे फाइल कर दो।

जेयू में फैकल्टी कम है
कुलपति ने यह स्वीकारी है जेयू में फेकल्टी कम है हम उसके लिये प्रयास करेंगे जिसमें एग्रीकल्चर की फेकल्टी नहीं है उसके डिमांड करेंगे। नयी शिक्षा नीति बनायें और इसके लिये हम गंभीरता से प्रयास करेंगे। हमको कृषि, वन संस्थान बनायेंगे।

