प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर पधारे
ग्वालियर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को शाम ट्रांजिट विजिट पर यहाँ ग्वालियर स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर हैलीकॉप्टर से पधारे। उनके साथ उत्तरप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पधारे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, पूर्व विधायक मदन कुशवाह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इनके अलावा पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर अविनाश शर्मा, उपपुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर राजेश हिंगणकर, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने प्रधानमंत्री श्री मोदी की अगवानी की।

