रेल यात्रियों के लिये खुशखबरी, ट्रेनों में फिर से शुरू होगी जरूरी सुविधायें
नई दिल्ली. अगर आप ट्रेन (Train) से यात्रा करते हैं तो आपके लिये अच्छी खबर है कि रेलवे (Railway) फिर से ट्रेनों में (Cooked Food) पका हुआ भोजपा परोसना शुरू करेगा। कोरोना के प्रकोष को देखते हुए भारतीय रेलवे ने इस सर्विस को बन्द कर दिया था।
ट्रेनों में पका हुआ भोजन मिलेगा
रेलवे बोर्ड की ओर इस निर्णय को लेकर एक सर्कुलर जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि जल्द ही रेलवे फिर से (Cooked Meals) पका हुआ ट्रेनों में सर्व करना शुरू कर देगा। इसके अलावा रेडी टू ईट (Ready-to-Eat) भोजन भी मिलता रहेगा। आईआरसीटीसी फिलहाल अपनी तैयारी शुरू कर दी है। धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से यह सेवा शुरू हो जायेगी। सर्कुलर में कहा गया है कि नॉर्मैल ट्रेन सर्विस की बहाली यात्रा करने वाले यात्रियों की जरूरतों और देशभर के रेस्टॉरेंट, होटलों और ऐसे अन्य स्थानोिं पर कोविड लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील के मद्देनजर रेल मंत्रालय की ओर से ट्रेनों में पके हुए भोजन की सर्विस को फिर से शुरू करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा रेडी-टू-ईट सर्विस भी जारी रहेगी।
यह खबर सबसे 14 अक्टूबर को बताया था कि त्यौहारों के बाद सामान्य खान-पान सेवा फिर से शुरू की जायेगी। हालांकि ट्रेनों में अभी बेडरॉल और कई श्रेणियों में मिलने वाली रियायत पर अीाी कोई फैसला नहीं किया गया है।

