पिता ने साहिल को पढ़ाई को लेकर डांटा तो साहिल ने गुस्से में आकर किले से नीचे कूदा, हुई मौत
ग्वालियर. घर से गुस्सा होकर निकला लड़का किले के सुसाइड प्वाइंट पर पहुंचकर नीचे कूद गया, गिरते समय पत्थरों से टकराने पर उसकी मौत हो गई। आसपास रहने वालों ने उसे गिरते हुए देख लिय और शोर मचाकर उसे रोकने की कोशिश भी की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। लड़का सुसाइड करने के जुनून में ही किले पर आया था और उसका शव पत्थर और झाडि़यों में उलझ गया। पहले पुलिस उसकी सर्चिंग में लगी रही फिर नगरनिगम की टीम को बुलाकर उसे बाहर निकाला इसमें करीब डेढ़ घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। ऐसा पता चला है कि लड़का 12वीं का छात्र था, पढ़ाई पर ध्यान नहीं देता था इसलिए घर में उसे डांटा था।
सुबह पिता ने उसे पढ़ाई को लेकर डांटा था
जानकारी के अनुसार हजीरा की मेजर कॉलोनी में रहने वाले साहिल राठौर 18 साल का था। मानसिंह राठौर का बेटा साहिल 12वीं का छात्र था उसके अलावा मानसिंह के दो बेटे और है। बुधवार सुबह पिता ने उसे पढ़ाई को लेकर डांट फटकार लगाई थी। इससे साहिल नाराज हो गया और तैश में घर से निकल गया। कुछ देर परिजन ने उसके वापस आने का इंतजार किया, आसपास तलाशा जब कहीं पता नहीं चला तो पिता और दोनों भाई कोमल और विनोद भी उसे तलाशने निकले। किले के आसपास पहुंचने पर एक लड़के के किले से कूदने का पता चला वहां जाकर तलाशा तो साहिल तलहटी में पड़ा दिखा।
उपर से नीचे गिरने में करीब 8 जगहों पर टकराया
पुलिस ने बताया कि साहिल ने किले की दीवार के पास से नीचे छलांग लगाई, किले की दीवार में धंसे बड़े पत्थरों और चटटानों से टकराने पर उसे शरीर में गहरी चोटें आई। उपर से नीचे गिरने में करीब 8 जगहों पर टकराया है जब नीचे गिरा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी, उसका शव यहां झाडि़यों में उलझ गया था, जहां से साहिल ने छलांग लगाई थी।

