पाकिस्तानी युवती से शादी करने की बात छिपाई, CRPF जवान को सेवा किया बर्खास्त, वीडियो कॉल पर किया था निकाह कर भारत बुलाया था

CRPF जवान की पत्नी मेनल खान
नई दिल्ली. केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने 41वीं बटालियन के जवान सीटी/जीडी मुनीर अहमद को सुरक्षा मानकों के गंभीर उल्लंघन के चलते तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया है। अहमद पर एक पाकिस्तानी लड़की से शादी करने और उसकी बीजा वैधता समाप्त होने के बाद भी उसे भारत में शरण देने का आरोप है। जिसकी जानकारी उन्होंने विभाग से छिपाइ्र थी। मुनीर अहमद ने फोन पर वीडियो कॉल के माध्यम से निकाह किया था।
राष्ट्रीय सुरक्षा का हैं मामला
सीआरपीएफ की तरफ से की गयी आतंरिक जांच में यह पाया गया कि मुनीर अहमद ने न सिर्फ अपनी निकाह की जानकारी गोपनीय रखी बल्कि अपनी पत्नी के भारत में अधिक समय तक रहने की सूचना भी नहीं दी। अधिकारियों ने बताया है कि यह आचरण सेवा नियमों का उल्लघंटन है और इससे देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।
सीआरपीएफ ने इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया और बिना देरी किये कार्यवाही करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया। सीआरपीएफ ने स्पष्ट किया है कि बल में कार्यरत किसी भी कर्मी से यह अपेक्षा की जाती है कि वह सेवा शर्तो का ईमानदारी से पालन करें। विशेषकर जब मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हो। अधिकारियों ने यह भी संकेत दिया कि ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।

