पहलगाम के आतंकी हमले के खिलाफ भोपाल में प्रदर्शन, पाकिस्तान का पूतला फूंका
भोपाल. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 पर्यटकों की मौत होने के बाद देशभर में आतंकवादियों की इस कायराना हरकत की निंदा हो रही है। इस घटना के विरोध में भोपाल में कई जगह प्रदर्शन किया जा रहा है। जय हिंद सेना ने भारत माता चौराहे पर प्रदर्शन कर पाकिस्तान का पुतला फूंका तो मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के कार्यालय के बाहर वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनोवर पटेल के नेतृत्व में बडी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला जलाया।
पुतला दहन के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने आतंकवाद और पाकिस्तान की तुलते पर थूंककर आक्रोश जताया। वहीं भोपाल के चार बत्ती चौराहे पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बडी संख्या में मुस्लिम महिलाएं और बच्चियां भी मौजूद थीं। प्रदर्शन के दौरान आतंकवाद मुर्दाबाद मोदी जी 56 इंच का सीन दिखाना होगा के नारे लगाए गए। पक्ष-विपक्ष के नेता इस घटना की निंदा कर रहे है।

