नेताओं को 5 साल में जनता के समक्ष देेनी होती परीक्षा, राज्य सेवा अधिकारियों के बीच बोले सीएम-आउट ऑफ द बॉक्स सोचें
भोपाल. सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रशिक्षण पढ़ाई के बाद ही वह प्रक्रिया है जो व्यक्ति को जिम्मेदार पदों के लिये तैयार करती है। उन्होंने कहा है कि बड़े पदों पर बैठने के बाद अपने ही नजदीकियों का भाव बदल जाता है। शिक्षण व्यक्ति का गढ़ता है जबकि प्रशिक्षण व्यक्तित्व को निखारता है। मुख्यमंत्री रविवार को प्रशासन अकादमी में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिये शुरू हुए आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ के मौके पर संबोधित कर रहे थें उन्होंने कहा कि हम राजनेता है तो हमें हर 5 वर्ष में परीक्षा देनी होती है। लेकिन राज्य सेवा में चयनित युवाओं को यह सोभाग्य मिला है कि अब उन्हें 30 से 35 वर्ष तक किसी परीक्षा का सामना नहीं करना पड़ेगा। आपने जो परीक्षा अभी तक दी है। वहीं काफी है। अब इस नयी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभायें ।शुभारंभ सत्र को अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन संजय दुबे, महानिदेशक प्रशासन अकादमी सचिन सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजा बाबू सिंह ने भी संबोधित किया। संचालक प्रशासन अकादमी श्री मुजीबुर्रहमान खान ने आभार माना। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा में चयनित वर्ष 2020-21 बैच के उप जिलाधीश, उप पुलिस अधीक्षक और नायब तहसीलदार पद के लिए चयनित कुल 83 प्रशिक्षुओं के 7 सप्ताह का संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम 7 अप्रैल से 23 मई 2025 तक प्रशासन अकादमी में संचालित होगा।
राम ने तपस्या की तभी राजा बने-संजय दुबे
इस मौके पर अपर मुख्य सचिव दुबे ने कहा है कि प्रशिक्षण सिर्फ शैक्षणिक नहीं, व्याबहारिक दृष्टि से भी दिशा देता है। उन्होंने कहा है कि भगवान राम ने जब तप किया तभी वह राजा बने। इसी तरह आप सभी अधिकारी आम नागरिक की सेवा के लिये चयनित हुए है। जनसेवा का यह मौका तपस्या के समान है। उन्होंने यह भी कहा है कि फील्ड में आपके हर निर्णय को जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और वरिष्ठ अधिकारियों की कसौटी पर परखा जायेगा। यदि प्रशिक्षण के दौरान या बाद में किसी तरह की चूक होती है। तो उसका प्रभाव आपके पूरे करियर पर पड़ सकता है।
83 अफसरों का प्रशिक्षण शुरू, 7 सप्ताह तक चलेगा कार्यक्रम
बता दें राज्य सेवा परीtक्षा 2020 और 2021 बैच के 83 चयनित अधिकारियों— उप जिला अध्यक्ष, उप पुलिस अधीक्षक और नायब तहसीलदारों— का संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण रविवार से शुरू हो गया है। यह प्रशिक्षण 7 अप्रैल से 23 मई 2025 तक प्रशासन अकादमी, भोपाल में चलेगा।

