नगालैण्ड के असम राइफल्स के शिविर में ग्रेनेड से हमला
दीमापुर. नगालैण्ड के दीमापुर जिलेमें शनिवार का कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने असम राइफल्स के एक अस्थाई शिविर पर ग्रनेड फेंक दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी । दीमापुर पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी टी रेलो आये ने कहा है कि ग्रेनेड शिविर के भीतर फटा लेकिन कोई घायल नहीं हुआ।
उन्होंने कहा है कि घटना पुराना बाजार क्षेत्र में स्थित अर्द्धसैनिक बल के अस्थाई शिविर में सुबह 5 बजे हुई। श्री आये ने कहा है कि हमले के पीछे का उद्देश्य अभी ज्ञात नहीं हैं। उन्होंने कहा है कि अभी तक किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली हैं।

