दो चोरों से चोरी की 10 बाइक की जप्त
ग्वालियर। थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देष दिये गये। थाना बल की टीम को थाना क्षेत्र में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने के लगाया गया। सूचना मिली कि थाना बहोड़ापुर क्षेत्र में 4 अगस्त को आंनद नगर से चोरी हुई एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल क्रमांक एमपी07-एनएन-1783 को लिये हुए दो व्यक्ति न्यू दाल बाजार ट्रांसपोर्ट नगर में देखे गये हैं। पुलिस की टीम स्थान पर पहुंची तो एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल लिये हुए दो संदिग्ध व्यक्ति खड़े दिखे, पुलिस टीम को देखकर उन्होने मोटर साइकिल स्टार्ट कर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया। पकड़े गये दोनों संदिग्धों से नाम व पता पूछने पर उन्होने अपने नाम बजरंग मीणा पुत्र भारतीलाल उम्र 32 साल निवासी बर्रीया थाना कुढगांव जिला करौली एवं विजेन्द्र मीणा पुत्र रामगोपाल उम्र 35 साल निवासी पदमपुर थाना सरमथुरा जिला धौलपुर बताये।
गहनता से पूछताछ करने पर उन्होने मोटर साइकिल को आनंद नगर से चोरी करना बताया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये वाहन चोरों से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध मंे पूछताछ की तो उन्होने अन्य वाहन चोरी की घटना करना स्वीकार किया। पकड़े गये शातिर वाहन चोरों की निषादेही पर पुलिस द्वारा पुरानी क्रेषर खदान जाटवपुरा के पास ट्रांसपोर्ट नगर से चोरी की 09 और मोटर साइकिल बरामद की गई जिनके संबंध में तस्दीक की जा रही है।

