Newsमप्र छत्तीसगढ़

देखो धमाका होगा…. अनूठी पहल ने पुलिस वालो की बस्ती में त्यौहार का आठ गुना कर दिया आनंद

ग्वालियर. माना जाता है कि पुलिस तो सिर्फ जनता की सुरक्षा के लिए ही है और पुलिस भी इसी भाव के साथ चाहे गर्मी हो या बारिश हाड़ हिला देने वाली सर्दी…पूरी मुस्तैदी के साथ वर्दी डटी रहती है सड़कों पर। तीज त्यौहार में ड्यूटी का मसला तो और भी गंभीर हो जाता है। निकलना वक्त से पहले है पर लौटेंगे कब….भरोसा नहीं पर यह दायित्व जरूर है लोगों के त्योहारों की मिठास फीकी न हो भले ही अपने घर का दिया मुहूर्त के बाद जला लेंगे।
ऐसे ही पुलिस वाले जब जगह जगह ड्यूटी पर थे तो ग्वालियर के आईजी अरविंद सक्सेना DIG अमित सांघी और एसएसपी धर्मवीर सिंह पहुंच गए पुलिस वालों की बस्ती में। मय धूमधड़ाके के साथ। यह सब तब हुआ जब पुलिस लाइन में रहने वाले सभी पुलिस वाले अपनी अपनी कमर पेटी कसे भीड़ भरे बाजारों में सुबह से ही तैनात थे। अफसरों का पहुंचना वो भी पटाखों की खेप के साथ…पुलिस वालों के बच्चों के लिए हैरानी से कम नहीं था क्योंकि वे तो सुबह से यही सुन रहे थे जब पापा आयेंगे । पटाखे मिठाई लायेंगे अपन भी त्योहार मनाएंगे… लेकिन इस अनूठी पहल ने पुलिस वालो की बस्ती में त्यौहार का आनंद आठ गुना कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *