Newsमप्र छत्तीसगढ़

दिल्ली धमाके के गुनहगार डॉ. उमर का घर विस्फोट से उड़ाया गया, सुरक्षाबलों की पुलवामा में बड़ी कार्यवाही

श्रीनगर. दिल्ली में लाल किले के नजदीक कार धमाके को अंजाम देने वाले आतंकी डॉ. उमर मोहम्मद के पुलवामा स्थित घर को सुरक्षा एजेंसियों ने आईईडी से उड़ा दिया है। आतंकवाद के खिलाफ की जा रही कड़ी कार्यवाही के तहत सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर पूरी प्रक्रिया को नियंत्रित तरीके से अंजाम दिया है। विस्फोट की जांच में अभी तक कई बड़े खुलासे हो चुके है। विस्फोट से जुड़ी एक और कार गुरूवार का फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के पार्किंग में खड़ी मिली है। पुलिस के मुताबिक यह कार डॉ. शाहीन शाहिद के नाम पर रजिस्टर्ड है। जिसे पहले ही व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल के मामले में हिरासत में ले लिया गया है। फरीदाबाद पुलिस ने बताया हैकि यूनिवर्सिटी में मिली संदिग्ध मारूति ब्रेजा कार की जांच जम्मू कश्मीर पुलिस कर रही है। संदिग्ध कार मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाकर वाहन की तलाशी ली गयी। यूनिवर्सिटी परिस में खड़ी अन्य गाडि़यों की भी जांच की जा रही है। उनके मालिकों की जानकारी की पुष्टि की जा रही है।
एन्क्रिप्टेड स्विस ऐप से की थी आतंकी साजिश की प्लानिंग
जांच में सामने आया है कि ब्लास्ट के मुख्य आरोपी, डॉ. उमर मोहम्मद, डॉ. मुजम्मिल अहमद और डॉ. शाहीन शाहिद, ने अपनी पूरी प्लानिंग एक एन्क्रिप्टेड स्विस मैसेजिंग ऐप के जरिए बनाई और उसी से अपने आतंकी मिशन को कोऑर्डिनेट किया।  ब्लास्ट साइट से मिले DNA सैंपलों से पुष्टि हुई है कि लाल किले के पास विस्फोट हुई सफेद Hyundai i20 कार को डॉ. उमर ही चला रहा था।
नूंह में छापेमारी, खाद-बीज बेचने वाला शख्स हिरासत में
गुरुवार को हरियाणा के नूंह में भी छापेमारी की गई, जहां पिनांगवा से खाद और बीज बेचने वाले एक शख्स को हिरासत में लिया गया।  शक है कि आरोपियों ने इसी दुकान से भारी मात्रा में NPK खाद खरीदी थी. इसके अलावा, जांच टीम ने बुधवार को फरीदाबाद के खंडावली गांव में मॉड्यूल की दूसरी कार- लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट- भी बरामद की।  इस कार को गांव में पार्क करने वाले व्यक्ति को फरीदाबाद पुलिस ने पकड़कर दिल्ली पुलिस के हवाले किया।  जांच में खुलासा हुआ कि आतंकियों ने IED ले जाने के लिए 3 कारें खरीदी थीं।  इसके चलते दिल्ली पुलिस ने शहर के सभी थानों, चौकियों और बॉर्डर प्वाइंट्स पर अलर्ट जारी कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al betasus casibom maximcasino pashagaming maximcasino instagram ban service onlyfans agency matbet matbet