तवांग पूरी तरह सुरक्षित, अरूणाचल में सेना के जवानों से मिलने के बाद बोले किरण रिजिजू
नई दिल्ली. अरूणाचल प्रदेश में चीन की सेना ने पिछले दिनों घुसपैठ की कोशिश की थी। जिसे भारतीय जवानों ने विफल कर दिया था। इस बीच दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प भी हुई थी। इस घटना को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावरद है।विपक्षी दल संसद में चर्चा की मांग कर रहे हैं तो वहीं सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के नेता विपक्षी दलों के खिलाफ आक्रामक रूख अपना लिया है। तवांग को लेकर जारी सियासत के बीच केन्द्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने सैनिकों से मुलाकात की है। केन्द्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने सैनिकों से मुलाकात की एक तस्वीर ट्विट करते हुए तवांग को पूरी तरह से सुरक्षित बताया है। उन्होंने कहा है कि अरूणाचल प्रदेश के तवांग में यांगत्से क्षेत्र भारतीय सेना के बहादुर जवानों की पर्याप्त तैनाती की वजह अब पूरी तरह से सुरक्षित है।
वहीं, तवांग के हादसे को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का भी बयान आया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बताया है कि गलवान हो या तवांग हमारे सुरक्षाबलों ने अपनी वीरता और पराक्रम को साबित किया हे। उन्होंने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा रक्षामंत्री ने कहा है कि हमने विपक्ष के नेताओं की मंशा पर कभी सवाल नहीं उठाये।

