ग्वालियर में डॉक्टर के बेटे ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड
ग्वालियर. सिकंदर कंपू गोमती की फड़ी निवासी कौशल सिंह भदौरिया ने खुद को कट्टे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पिता यशपाल सिंह डॉक्टर है। इसका चचेरा भाई जीएस भदौरिया सब इंस्पेक्टर है। मृतक की उम्र 30 साल है और वह अभी बेरोजगार है। एक महीने पहले तक वह गुजरात की किसी कंपनी में लेबर कॉन्ट्रेक्टर के तौर पर काम कर रहा था। अभी वह यहां अपने घर आ गया था। मृतक ने कट्टा कहां से खरीदा और किस कारण गोली मारी, यह पुलिस जांच कर रही है।

