Latestराज्यराष्ट्रीय

“पठान’ पर सिंधिया समर्थक मंत्री बोले हिंदू देवी-देवताओं को टागरेट किया जा रहा है, पैगम्बर पर फिल्म क्यों नहीं बनाते

ग्वालियर. फिल्म “पठान’ पर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। प्रदेश सरकार में मंत्री व कट्टर सिंधिया समर्थक ओपीएस भदौरिया ने भी फिल्म “पठान’ पर कड़ा रूख अपनाया है। उनका कहना है कि सदियों से फिल्मों व चित्रहारों के नाम पर हिंदू देवी-देवताओं को टारगेट किया जा रहा है। उन्हें अपमानित किया जा रहा है। कोई पैगम्बर मोहम्मद पर क्यों नहीं फिल्म बनाता है। मध्य प्रदेश सरकार पहले भी इस तरह के मामलों में कड़ा रूख अपनाती रही है और एक्शन लिया है। इस बार भी फिल्म “पठान’ पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

भगवा रंग के कपड़ों में अभिनेत्री अंग प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही
फिल्म अभिनेता शाहरूख खान और दीपिका पादूकोण की आने वाली फिल्म “पठान’ पहले से ही चर्चा में है। अभी मूवी का एक गाना लॉन्च किया गया है। जिसका शीर्षक बेशर्म रंग। इसमें भगवा रंग के कपड़ों में फिल्म अभिनेत्री अंग प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही हैं। जिसके बाद हिंदू वादी संगठन व भाजपा शासित राज्यों की सरकार व मंत्री आग बबूला हो गए हैं। मध्य प्रदेश में इस मूवी को लेकर सबसे ज्यादा घमासान मचा हुआ है। यहां गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पहले ही इस फिल्म “पठान’ के प्रदर्शन को लेकर चेतावनी दे चुके हैं।

प्रदेश सरकार सख्त कार्रवाई करेगी
प्रदेश सरकार के मंत्री ओपीएस भदौरिया ने आश्वस्त किया कि आपने देखा होगा कि प्रदेश सरकार इस तरह के मामलों में पहले भी कड़ी कार्रवाई करती रही है। इस बार भी आने वाली फिल्म “पठान’ पर कड़ा रुख अपना कर प्रदेश सरकार फैसला लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *