डॉ. अरूणा कुमार को DME बनाये जाने पर विवाद, GMC और जूडा में आन्दोलन की तैयारी
भोपाल. चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा डॉ. अरूणा कुमार को डायरेक्टर मेडीकल एज्यूकेशन (DME) बनाये जाने के निर्णय ने प्रदेशभर में नया विवाद खड़ा कर दिया है। इसी कड़ी में शनिवार को गांधी चिकित्सा महाविद्यालय से जुड़े चिकित्सक जूनियर डॉक्टर, मेडीकल टीचर्स एसोसियेशन (MTA) के सदस्य हमीदिया चिकित्सालय परिसर (नये ब्लॉक 1 और 2) से दोपहर 12 बजे विरोध प्रदर्शन करेंगे।
इस प्रदर्शन की घोषणा शुक्रवार की रात को ही कर दी गयी थी। जब एमटीए औरे जूनियर डॉक्टर्स एसोसियेशन (जूडा) के प्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल से मुलाकात कर अपनी आपत्तियां दर्ज कराई। दोनों संगठनों का कहना है कि डॉ. अरूणाकुमार का पूर्व प्रशासनिक आचरण विवादास्पद रहा है। उनकी नियुक्ति से न केवल शिक्षण संस्थानों का वातावरण प्रभावित होगा। बल्कि यह निर्णय छात्रहित और चिकित्सा शिक्षा की गरिमा के खिलाफ भी है।
मानसिक प्रताड़ना और आत्महत्या के आरोप
जूनियर डॉक्टर ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि डॉ अरूणाकुमार के कार्यकाल में एक महिला जूडा ने मानसिक प्रताड़ना के चलते आत्महत्या जैसा गंभीर कदम उठाया था। इसके अलावा उनके व्यवहार से कॉलेज परिसर में कई बार तनावपूर्ण स्थितियां बनी और वरिष्ठ महिला चिकित्सकों ने सामूहिक त्यागपत्र की चेतावनी तक दे दी थी।

