Latestराज्यराष्ट्रीय

ट्रेन की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत, कई घायल

श्रीकाकुलम.आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में कोणार्क एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से करीब 6 लोगों की मौत हो गई। कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना देर रात की है। जानकारी के मुताबिक, ट्रेन की चपेट में आए सभी 6 लोग गुवाहटी जाने वाली एक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के यात्री थे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बताया कि बटुवा गांव में टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से ट्रेन रुकी हुई थी, जिसके बाद ये लोग बगल वाली रेलवे ट्रैक पर उतर गए। इसी दौरान उल्टी दिशा से आ रही कोणार्क एक्सप्रेस ट्रेन आई और इन 6 लोगों को रौंदते हुए निकल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *