Latestराज्यराष्ट्रीय

फिर Mp पहुंची राजस्थान एटीएस टीम, तीन संदिग्धों की तलाश

रतलाम. राजस्थान के निम्बाहेड़ा में बारह दिन पहले विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपितों के तीन संदिग्ध साथियों की तलाश में राजस्थान का एटीएस दल पुन: रतलाम पहुंचा। दल ने शेरानीपुरा व आनंद कालोनी में संदिग्धों की तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिला। स्थानीय पुलिस भी वहां पहुंची थी। एटीएस टीम एसपी अभिषेक तिवारी से भी मिली। किन संदिग्धों की तलाश की जा रही है, इसका खुलासा नहीं किया गया है।

निम्बाहेड़ा में गिरफ्तार आरोपितों की रिमांड अवधि बढ़ी
उल्लेखनीय है कि 30 मार्च 2022 को निम्बाहेड़ा में राजस्थान पुलिस ने कार में विस्फोट सामग्री ले जाते आरोपित सैफुल्ला उर्फ सेफुद्दीन, जुबेर व अल्तमस को गिरफ्तार किया था। इन आरोपितों के कट्टरपंथी अल सुफा ग्रुप से जुड़े होने की बात सामने आने पर स्थानीय पुलिस ने इनके साथियों व ग्रुप से जुड़े अन्य लोगों की भी खोजबीन शुरू कर आरोपित इमरान व दो अन्य युवकों को हिरासत में लेकर राजस्थान एटीएस को सौंप दिया था। एटीएस ने आरोपितों को जयपुर ले जाकर पूछताछ की। पांच अप्रैल को एटीएस का दल गिरफ्तार आरोपितों को लेकर रतलाम पहुंचा था। दल ने इमरान के ग्राम जुलवानिया स्थित खेत व प्रशासन द्वारा धराशाही किए गए पोल्ट्रीफार्म के मलबे की तलाशी ली थी। वहां से दल चार बोरों में भरकर कुछ सामग्री ले गया है, लेकिन दूसरे दिन भी न एटीएस ने यह खुलासा नहीं किया कि इमरान के खेत व पोल्ट्रीफार्म से क्या सामग्री बरामद की गई है, इसकी भी जानकारी उजागर नहीं की गई है।

पुलिस भी कर रही पूछताछ
स्थानीय पुलिस भी अपने स्तर पर आरोपितों के संदिग्ध साथियों की तलाश कर रही है। पुलिस अभी तक चालीस से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। वहीं आरोपितों के दोस्तों, रिश्तेदारों व मिलने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। जिन संदिग्धों की तलाश की जा रही है, वे शहर छोड़कर कहीं भाग चुके हैं। खरगोन में रामनवमी के जुलूस पर पथराव व एसपी पर हमले के बाद जिले में भी पुलिस अलर्ट मोड पर है। सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की जा रही है। एसपी तिवारी ने बताया कि अलसूफा के सक्रिय सदस्यों की ट्रैकिंग की जा रही है। राजस्थान एटीएस को जरूरी सहयोग किया जा रहा है। सभी एजेसियां अपने स्तर पर जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *