ट्रम्प बोले भारत के साथ संबंध रीसेट करने को तैयार
नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को भारत के खिलाफ दिए गए बयान पर करीब 12 घंटों के अंदर ही बैकफुट पर आना पडा। ट्रम्प ने शाम 6 से 7 बजे के बीच व्हाइट हॉउस में एक सवाल के दौरान कहा कि मैं हमेशा मोदी का दोस्त रहूंगा। मैं भारत के साथ दोबारा संबंधों को रीसेट करने के लिए तैयार हूं। इससे पहले शुक्रवार सुबह ट्रम ने सोशल मिडिया पर सुबह लिखा था, ऐसा लगता है कि हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया। हमे उम्मीद है कि उनका भविष्य अच्दा हो।
वहीं शनिवार को पीएम मोदी ने ट्रम्प के बयान को शेकर करते हुए लिखा कि राष्ट्रपति ट्रम्प की भावनाओं और हमारे संबंधों को लेकर उनके विचारों की तहे दिल से सराहना करता हूं और उनका पूर्ण समर्थन करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि भारत-अमेरिका के बीच एक पॉजिटिव और दूरदर्शी रणनीतिक साझेदारी है। प्रेस ब्रीफिंग में ट्रम्प ने भारत और दूसरे देशों के साथ चल रही व्यापार बातचीत को अच्छा बताया लेकिन यूरोपीय संघ के गूगल पर 3.5 अरब डॉलर का जुर्माना लगाने पर नाराजगी जताई। इसके अलावा उन्होंने साफ कर दिया कि वे भारत के रूसी तेल खरीदने के कारण निराश है। ट्रम्प ने कहा कि हमने भारत पर इसके लिए 50 प्रतिशत का भारी टैरिफ भी लगाया है।

