जीवाजी क्लब चुनाव की वोटिंग में एक दिन बाकी
ग्वालियर. जीवाजी क्लब चुनाव में बस एक दिन बाकी है। प्रत्याशी वोट बैंक के खातिर पूरा दम झौंक चुके है। किसी भी तरीके से वोटर्स दूसरे पाले में ना जा सके इसके लिए उनकी घेराबंदी भी जोरदार तरीके से की जा रही है।
शहर के प्रतिष्ठित जीवाजी क्लब के चुनाव 1 मार्च को होने जा रहे है। इस बार क्लब में गुटबाजी से ऊपर उठकर विकास और माहौल का साफ करने के लिए सदस्यों में चिंता ज्यादा है। क्लब के सदस्य ये देख रहे है कि प्रत्याशी ऐसा हो जो क्लब में माहौल पारिवारिक बनाए रखे और बाहरी लोगों को भी अंदर एंट्री ना दें। ऐसे लोगों से क्लब के लोग काफी परेशान है। यह बात क्लब में चुनाव को लेकर हुए संवाद के दौरान भी देखने को मिली।

