जिला प्रशासन की छापामार कार्यवाही -गिरवाई स्थित मां भगवती फूड प्रॉडक्ट पर मिले एक्सपायरी डेट की चॉकलेट
ग्वालियर. मिलावटखोरों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये एसडीएम अनिल बनवारिया और तहसीलदार शिवानी पांडे ने गिरवाई स्थित चॉकलेट बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मार कार्यवाही की है। इस कार्यवाही के दौरान एसडीएम को एक्सपायरी डेट के 12 से 15 कार्टून मिले है। जिसे टीम के पटवारी रंधावा सिंह ने जब्त की कार्यवाही है।
एक्सपायरी डेट की चॉकलेट के कार्टून जब्त
एसडीएम अनिल बनवारिया ने बताया गिरवाई स्थित चॉकलेट बनाने वाली फैक्ट्री मां भगवती फूड प्रॉडक्ट पर मिलावटखोरों के अभियान के तहत कार्यवाही की गयी है। कार्यवाही में एक्सपायरी डेट के 15 कार्टून मिले है। फैक्ट्री संचालक टीम से बार बार कह रहे थे यह तो वापिसी में आये। जिला प्रशासन की ओर टीम का नेतृत्व कर रहे एसडीएम अनिल बनवारिया और तहसीलदार शिवानी पांडे कार्यवाही करते हुए कार्टूनों को जब्त कर लिये और छापे के दौरान में मिली 15 हजार रूपये की कीमत एक्सपायरी डेट मिली ट्रॉफियों को नष्ट कराया गया और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम के द्वारा ट्रॉफी और कैण्डी के 2 सैम्पल लिये गये है।
एक्सपायरी चॉकलेट के कार्टूनों को नष्ट कर सैम्पल लिये
मिलवाटखोरों के अभियान टीम की ओर डिप्टी कलेक्टर संजीव खैमरिया ने बताया एसडीएम अनिल बनवारिया की टीम द्वारा जब्त किये गये एक्सपायरी डेट की चॉकलेटों को कार्टूनों को नष्ट करवा दिया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश शर्मा, आनंद शर्मा और सतीश सरगैया आदि ने मौके से चॉकलेट सामग्री के सैम्पल लिये है और इनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। आपको बता दें कि मां भगवती फूड प्रॉडक्ट फैक्ट्री पर एक माह पूर्व भी चॉकलेट के सैम्पल लिये गये थे।

