जापान में जबरदस्त भूकप के झटके, सहमा जापान, तीव्रता 7.1 रहीं
नई दिल्ली. जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गयी है। भूकंप के साथ ही सुनामी की चेतावनी भी दी गयी है। भूकंप के यह झटके जापान के मियाजाकी इलाके में महसूस किये गये है। जापान के तटीय इलाकों मियाजाकी, कोची, इहिमे, कागोशिमा और आइता में सुनामी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
भूकंप क्यों आता है
धरती के अंदर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स है। यह प्लेट्स लगातार घूमती रहती है। जब यह प्लेट आपस में टकराती है। रगड़ती है। एक दूसरे के ऊपर चढ़ती है या उनसे दूनर जाती है। तब जमीन हिलने लगती है। इसे ही भूकंप कहते है। भूकंप को नापने के लिये रिक्टर पैमाने का उपयोग करते हैं। जिसे मैग्नीट्यूड स्केल कहते हैं। रिक्टर मैग्नीट्यूट स्केल 1 से 9 तक होती है। भूकंप की तीव्रता को उसके केन्द्र यानी एपीसेंटर से नापा जाता है। यानी उस केन्द्र से निकलने वाली ऊर्जा को इसी स्केल पर मापा जाता है। 1 यानी कम तीव्रता की ऊर्जा निकल रही है। ़9 यानी सबसे अधिक । बेहद भयावह और तबाही वाली लहर। ये दूर जाते-जाते कमजोर होती जाती है। अगर रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 7 दिखती है तो उसके आसपास के 40 किमी के दायरे में तेज झटका होता है।

