जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों व आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी
जम्मू कश्मीर. उधमपुर जिले में देर रात को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बी शुरू हुई मुठभेड जारी है। अधिकारियों ने बताया कि उधमपुर के बसंतगढ इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड जारी है।
सुबह स ेचल रही मुठभेड
उधमपुर- रियासी के डीआईजी रईस मोहम्मद भट ने कहा कि क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों के संबंध में विशिष्ट इनपुट मिलने के बाद आज तडके हमारी पार्टियों द्वारा एक एसएडीओ (खोज और नष्ट ऑपरेशन) शुश् किया गया। इसी दौरान पीएस बसंतगढ के खनेड इलाके में आतंकवादियाके एक समूह के साथ मुठभेड हो गई जो जब तक जारी है। उधमपुर जम्मू संभाग के पहाडी जिलों में से एक है जहां के घने जंगलों में विदेशी आतंकियों के छिपे होने की खबर है।
आतंकवाद को खत्म करने के लिए कश्मीर में 4000 से अधिक सैनिक तैनात
पुंछ, राजौरी, डोडा, कठुआ, रियासी और उधमपुर जिलों सहित जम्मू संभाग के पहाड़ी जिलों से आतंकवाद को खत्म करने के लिए, सेना ने 4,000 से अधिक सैनिकों को तैनात किया है, इनमें विशिष्ट पैरा कमांडो और पर्वतीय युद्ध में प्रशिक्षित लोग शामिल हैं। इन जिलों के घने जंगलों में छिपे आतंकवादियों ने सेना, अर्धसैनिक बलों और नागरिकों के खिलाफ हिट-एंड-रन हमलों को अंजाम दिया है।

