जम्मू-कश्मीर में भूकंप के लगातार दो झटके, घरों से बाहर निकले लोग
जम्मू कश्मीर. जम्मू कश्मीर में मंगलवार सुबह भूकंप के लगातार दो झटके महसूस हुए। पहला झटका सुबह 6 बजकर 16 मिनट पर आया जिसकी तीव्रता 4.4 रही। वहीं दूसरा झटका 7 मिनट बाद आया जिसकी तीव्रता 4.6 मापी गई है। भूकंप के झटकों से लोग डर गए और घरों से बाहर निकल आए।

