छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर युवाओं में बढ़ते तनाव से उबारने के प्रति किया जागरूक
ग्वालियर .खुशनुमा माहौल में भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जहां छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर युवाओं में बढ़ते तनाव से उबारने के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर संस्थान की निदेशक डॉ. मीनाक्षी मजूमदार, डीन एकेडमिक्स डॉ. एसएस चौहान, डीन क्यूएसी डॉ. राजीव सिंह राठौर, डीएसडब्ल्यू डॉ. मनोज मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, डीन, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रही। वहीं कार्यक्रम का संचालन अन्या, आयुष, सादफ, मेहक, निपुण और कैफ द्वारा किया गया।
वार्षिकोत्सव का शुभारंभ संस्थान की निदेशक और विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं डीन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दीप प्रज्वलन के साथ ही समारोह का वातावरण दिव्यता और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया। इस अवसर पर आईटीएम की निदेशक डॉ. मीनाक्षी मजूमदार ने संस्थान की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने वर्ष 2024-25 के दौरान संस्थान द्वारा प्राप्त शैक्षणिक, शोध एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण दिया तथा आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए योजनाओं की जानकारी भी साझा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आईटीएम ग्वालियर में छात्र-छात्राओं के समग्र विकास पर ध्यान दिया जाता है।
छात्र-छात्राओं ने समूह नृत्य
वार्षिकोत्सव के अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक और सामाजिक सरोकारों पर आधारित प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम गणेश वंदना प्रस्तुत की गई।, जिसने वातावरण को आध्यात्मिकता से परिपूर्ण कर दिया। छात्र दिव्यांशु समूह द्वारा प्रस्तुत मधुर समूह गीत ने सभी को अपनी ओर आकर्षित कर कार्यक्रम में जीवंतता भर दी।

