LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

चुनाव ड्यूटी के बीच 2 कर्मचारियों की मौत के बाद निर्वाचन आयोग का बड़ी घोषणा

भोपाल. मप्र में पंचायत चुनाव के लिये 3 चरणों की और निकाय चुनाव के लिय पहले चरण का मतदान हो चुका हे। इस बीच ड्यूटी में लगाये गये 2 कर्मचारियों की मौत का मामला भी सामने आया है। अब मप्र निर्वाचन आयोग ने इन कर्मचारियों केलिये बड़ा ऐलान किया है। आयोग ने मृतकों के परिजनों को 8-8 लाख की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है और साथ कर्मचारियों की मौत पर दुःख जताया है।
मतदान अधिकारी की शाजापुर में हुई मौत
त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत शाजापुर जिले के मतदान क्रेद्र क्रमांक 7 ग्राम पंचायत भवन कड़वाला के मतदान दल के मतदान अधिकारी रामेश्वर डउानिया की 8 जुलाई को आकस्मिक निधन हो गया था।
सतना में प्रभारी तहसीलदार की मौत
सतना जिले में पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान प्रभारी तहसीलदार गणेश देशभ्रतार की मैहर में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी। जानकारी के मुताबिक गणेश देशभ्रतार मैहर जनपद के पाला-पकरिया सेक्टर के कार्यपालिक मजिस्ट्रेट बनायेगये थे। अपने सेक्टर से अंतिम पोलिंग पार्टी रवाना कर वापिस मैहर लौट रहे थे। उनका वाहन जैसे ही मैहर कटनी वायपास से मैहर के लिये मुड़ा-सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसा, ड्रायवर ने बचाव की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुआ। ऐसा बताया जाता है कि तहसीलदार की मौके पर ही मौत हो गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş grandpashabet hepsibet hepsibet giriş betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş