Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर मेला में दुकानों की कालाबाजारी

ग्वालियर. ग्वालियर व्यापार मेला शुरू हुए छह दिन से अधिक समय बीत चुका है। फिर भी पक्की दुकान 30 प्रतिशत से अधिक खाली पड़ी हुई हैं। उसका कारण दुकानों की कालाबाजारी हैं। जिसे मेला व्यापारियों ने अपने नाम से एलोट तो करा लिया पर उन्हें चालू कराने के लिए किराएदारों की तलाश है। जो मोटी रकम पर देकर दुकानें किराए से ले सकें। जब पड़ताल की तो कश्मीरी बाजार से लेकर 11 नंबर छत्री, झूला सेक्टर में खाली पड़ी दुकानों को ब्लैक में देने के लिए मोटी रकम मांगी गई। दुकानों की ब्लैकमेलिंग को लेकर मेला प्राधिकरण अनविज्ञ बना हुआ है, जिससे प्राधिकरण को जहां आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं मूल व्यापारी को दुकान लगाने पर अधिक रकम खर्च करना पड़ रही है।

डेढ़ लाख में दो दुकान
रोहित कंसाना ने फोन पर बात की। रोहित ने बताया कि उसके पास छत्री नंबर 11 पर दो दुकानें हैं। जिसे वह डेढ़ लाख रुपये किराए पर देगा । बिजली का मीटर किराएदार को रोहित के नाम पर ही लेना होगा। इसमें वह किराएदार की मदद करेगा। लेकिन प्राधिकरण में उसे यही बताना होगा कि रोहित कंसाना ही दुकान का संचालन कर रहा है।
झूला सेक्टर के सामने ही दुकान नंबर 85 व 86 का किराया वहां मौजूद दुकानदार ने एक लाख रुपये बताया। यह दुकान पिछली बार एक लाख रुपये किराए पर दी थी, इस बार भी इतने में ही दी जाएगी। दुकान नंबर 100 और 101 खाली है, जो 20 से 25 हजार रुपये किराए में मिल जाएगी। यदि यह दुकानें आप मेला प्राधिकरण से लेंगे तो अधिकतम 15 हजार रुपये किराए पर मिल जाएंगी। उसने बताया कि पास में ही मिश्रा की तीन दुकानें खाली हैं, वह भी दुकान किराए पर देंगे। टीम मिश्रा की दुकान पर पहुंची पर उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pashagaming perabet perabet giriş pashagaming giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet virusbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet matbet giriş slot oyna