ट्रांसपोर्ट नगर में हादसा, ट्रक की टक्कर से मजदूर की मौत
ग्वालियर. ट्रांसपोर्ट नगर में सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर ट्रांसपोर्ट नगर में ही काम करता था। सड़क पार करते समय ट्रक ने टककर मार दी, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले में टककर मारने वाले ट्रक की पहचान नहीं हो सकी है। बहोडापुर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हॉउस भिजवाकर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। यह हादसा रात को हुआ, बहोडापुर थाने का फ़ोर्स ट्रक की तलाश में लगा था। लेकिन ट्रक का पता नहीं लग सका है।
बहोड़ापुर इलाके में रहने वाला बालकिशन पाल पुत्र रामकिशन पाल (50) मजदूरी करता था। वह ट्रांसपोर्ट नगर गया था। रात में वह सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ़्तार ट्रक ने सड़क पार करते समय टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह हवा में उछला, इसके बाद सड़क पर गिरा और ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। ट्रक चालक ने ब्रेक न लगाते हुए ट्रक की गति और बढ़ा दी। इससे वह कुचल गया। यहां मौजूद अन्य लोग मदद के लिए दौड़े। ट्रक चालक तेज रफ़्तार में भाग निकला। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी, साथ ही एम्बुलेंस को भी बुलाया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हॉउस भिजवाया। बहोडापुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। ट्रक की पहचान के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

