LatestNewsराज्य

ग्वालियर में मैरिज गार्डन से 11 लाख के गहने चोरी

ग्वालियर. शील नगर स्थित राधा-कृष्ण मैरिज गार्डन में शाद समारोह के दौरान दो महिलाएं मेहमान बनक आईं और 14 तौला सोने के गहने चोरी कर फरार हो गईं। यह घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है जब बारात का स्वागत हो रहा था। इसी दौरान महिलाओं ने दूल्हे के फूफा के बैग से गहनों का पॉली बैग निकाल लिया। चोरी गए गहनों की अनुमानित कीमत 11 लाख रुपए बताई जा रही है।
क्या है पूरा मामला
ग्वालियर निवासी शशि राजपूत की बेटी शालू की शादी 19 फरवरी को हो रही थी। बारात दतिया के थरेट से आई थी और दूल्हा बृजबिहारी धाकड घोडी पर सवार होकर रात 11 बजे मैरिज गार्डन पहुंचा। इस दौरान बारात का स्वागत चल रहा था। दूल्हे के फूफा मोहनलाल ने बहू के लिए चढावे के 14 तौला सोने के गहने बैग में सुरक्षित रखे थे। जब शादी की रस्में चल रही थीं तभी अचानक मोहनलाल ने बैग खोला तो गहनों का पॉली बैग गायब मिला। पहले शादी समारोह में ही गहनों की तलाश की गई लेकिन जब पर्स नहीं मिला तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सीसीटीवी फुटेज में दिखीं संदिग्ध महिलाएं
सूचना मिलते ही गोला का मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने गार्डन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जिसमें दो संदिग्ध महिलाएं गहनों से भरा बैग निकालते हुए नजर आईं। पुलिस अब उनकी तलाश में जुट गई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *