Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में बीच सड़क पर केक काटकर युवकों ने की फायरिंग

ग्वालियर. शहर में आए दिन हो रही हर्ष फायरिंग की घटना के दौरान हुए हादसे एवं पुलिस के तमाम दावों के बावजूद इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक बार फिर से हर्ष फायरिंग का एक VIDEO वायरल हुआ है। जहां एक बर्थडे पार्टी के दौरान कुछ युवकों द्वारा लाइसेंसी हत्यारों से फायरिंग की गई। यह फायरिंग देर शाम से लेकर दिन ढलने तक रुक-रुक कर होती रही। इस घटना का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने VIDEO की तस्दीक के लिए अपनी टीम को लगा दिया है।

लोगों ने की कड़ी कार्रवाई की मांगी
लोगों का मानना है कि जब तक इस तरह के मामलों में कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती तब तक हर्ष फायरिंग की घटनाएं नहीं रुक सकती हैं। शुक्रवार को हर्ष फायरिंग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहा। अधिकारियों के पास भी यह वीडियो पहुंचा है।

पुलिस का कहना
एडिशनल एसपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया का कहना है कि जल्द ही इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *